उन्होंने पश्चिम बंगाल के हल्दिया ज़िले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप दीदी से अपने अधिकारों को मांगते हैं, तो वह नाराज़ हो जाती हैं।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल के लोगों ने 'बुआ-भतीजावाद' को समाप्त करने का निर्णय कर लिया है।
तृणमूल कांग्रेस ने एक के बाद एक गड़बड़ी की, कुप्रबंधन की गड़बडी, जनता के धन की लूट की गड़बड़ी की है। उन्होंने रैली में कहा कि चक्रवात राहत के लिए केंद्र की ओर से भेजी गई राशि का दुरुपयोग किया गया। किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ लेने से वंचित किया गया।
उन्होंने कहा कि हल्दिया सहित पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़ी लगभग 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए यहां आया हूं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास और यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण केंद्र सरकार की निरंतर प्राथमिकता रही है। कोलकाता में साढ़े 8 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है। इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने इस अभियान को और विस्तार दिया है।